बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। उनका चीन दौरा प्रधानमंत्री ली केकियांग के निमंत्रण पर हो रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अब्दुल्ला (56) सितंबर 2014 से अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी हैं। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रहते हुए वह कई बार चीन का दौरा कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath