यमन में आत्मघाती विस्फोट, 30 की मौत

अदन, 15 मई (आईएएनएस)। यमन के हाद्रमौत प्रांत में रविवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई।

अदन, 15 मई (आईएएनएस)। यमन के हाद्रमौत प्रांत में रविवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि बम विस्फोट एक पुलिस भर्ती केंद्र के गेट के पास हुआ। इस हादसे में अन्य 70 लोग घायल हो गए।

इस हमले की जिम्मेदारी यमन में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध एक आतंकवादी समूह ने ली है।

आईएस ने ट्विटर पर एक बयान में लिखा, “माकुला में एक सैन्य अड्डे के अंदर आईएस के एक लड़ाके ने स्वयं को बम से उड़ा दिया, जिसमें करीब 40 लोगों की मौत हो गई।”

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493