तिब्बत : पोटाला महल में अनधिकृत टूर गाइडों पर शिकंजा

पुलिस ने कहा कि मई से अक्टूबर तक का समय पर्यटन के लिजाज से काफी व्यस्त होता है, इसलिए यह अभियान अक्टूबर तक जारी रहेगा।

यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शुमार ल्हासा का पोटाला महल 7वीं शताब्दी में तिब्बती राजा सोग्सा गैंबो द्वारा निर्मित किया गया था और 17वीं शताब्दी में इसे दलाई लामा द्वारा विस्तारित किया गया। पिछले साल यहां 9,00,000 पर्यटक आए थे।

इस महल की लकड़ी और मिट्टी के ढाचे को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए यहां आगंतुकों की संख्या एक दिन के लिए 5,000 सीमित कर दी गई है। साथ ही यहां आने के लिए पहले से बुकिंग करवानी पड़ती है और इसी वजह से यहां अनधिकृत टूर गाइडों का व्यापार बढ़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493