ढाका, 15 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश पुलिस ने संपादक की हत्या के मामले में रविवार को मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
अलकायदा से संबद्ध बांग्लादेश की शाखा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, “संदिग्ध शरीफुल इस्लाम शीहाब को बांग्लादेश के एक पश्चिमी जिले से हिरासत में लिया गया।”
पुलिस यह बताने में सक्षम नहीं है कि क्या शिहाब घटनास्थल से भागते हुए कैमरे में कैद हुए पांच हत्यारों में से एक है, लेकिन शिहाब की भागीदारी की पुष्टि हो गई है।
अधिकारी ने बताया, “हम सभी हत्यारों को पकड़ने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं।”
गौरतलब है कि ढाका में 25 अप्रैल को पांच हथियारबंद हमलावार जबरन शुल्हाज मानन के घर में घुसे।
शुल्हाज बांग्लादेश में एलजीबीटी समुदाय की प्रथम पत्रिका ‘रूपबन’ के संपादक थे।
हमलावरों ने शुल्हाज और उनके दोस्त टोनोय फाहिम पर लगातार कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath