थॉमस कप : भारत की खराब शुरुआत, पहले ग्रुप मैच में हारा (लीड-2)

कुनशान (चीन), 15 मई (आईएएनएस)। भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप फाइनल्स-2016 के अपने पहले ग्रुप मैच में रविवार को हार गई। भारतीयपुरुषों को थाईलैंड ने 3-2 से हराया।

भारत को टीम चैम्पियनशिप के ग्रुप-बी के इस मैच की पहली भिडं़त में ही हार मिली। अजय जयराम एकल मैच में तानोंगसाक एस. के हाथों 16-21, 21-12, 14-21 से हार गए। जयराम ने काफी अच्छी प्रतिस्पर्धा की लेकिन वह पहले ही मैच में अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। यह मै 46 मिनट चला।

इसके बाद दूसरे मैच में ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुके मनु अत्री और सुमित रेड्डी की युगल जोड़ी को बोडिन इसारा और निपितफोन पी. की जोड़ी ने 21-17, 21-6 से हराया। इसके साथ भारत 0-2 से पीछे हो गया।

साई प्रणीत ने हालांकि कोशित पी. को 21-11, 21-16 से हराकर भारत की वापसी कराई लेकिन अक्षय देवाल्कर और स्वास्तिकराज रानिकरेड्डी की जोड़ी को पुवावारनाकुरोच डी. और केडरेन के खिलाफ 15-21, 21-14, 15-21 से हार मिली। युगल मैच में हार के साथ भारत 1-3 से पीछे हो गया थ।

इस मैच से पहले ही मुकाबला हार गया। इसके बाद हालांकि सौरव वर्मा ने अदुलराच नामकुल के खिलाफ 21-17, 16-21, 21-19 से जीत हासिल की लेकिन यह जीत सिर्फ हार के अंतर को कम करने वाला रहा।

भारत को अब उबेर कप महिला टीम चैम्पियनशिप के ग्रुप-डी में सोमवार को आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। इस ग्रुप में भारत के अलावा जर्मनी और जापान भी हैं।

राउंड रोबिन फारमेंट में जारी थॉमस कप में भारत को थाईलैड, हांगकांग और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। भारत को अपना दूसरा ग्रुप मैच मंगलवार को हांगकांग के साथ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493