कान्स में ऐश्वर्य ने पहना रोहित बल का डिजाइन किया परिधान

कान्स, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने कान्स फिल्म समारोह में प्रख्यात भारतीय डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन किया सुनहरे भूरे रंग का परिधान पहना।

ऐश्वर्य अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जमीन तक लंबी सुनहरे भूरे रंग की बंदगला जैकेट पहने हुए थीं।

एक बयान के मुताबिक, ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग रविवार को होगी।

ऐश्वर्य समारोह में कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस डिजाइनर परिधान के साथ दीपा गुरनानी का डिजाइन किया नेकलेस और निकोलस कर्कवुड के डिजाइन किए जूते पहने हुए थे।

‘सरबजीत’ भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला था।

फिल्म में रणदीप हुड्डा, सरबजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म में रिचा चड्ढा भी हैं। फिल्म सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिए से दिखाई गई है। दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्य ने निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493