रियो डी जेनेरियो, 15 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के एथलीटों ने आधिकारिक रूप से खुले रियो ओलम्पिक 2016 के नए स्थल कारियोका-2 एरीना को रजामंदी दे दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस स्थल पर 10,000 लोगों के बैठने की जगह है और यह रियो को दक्षिण-पश्चिम में ओलम्पिक पार्क परिसर का हिस्सा है।
इस स्थल में अगस्त में होने वाले ओलम्पिक और सितम्बर में होने वाले पैरालम्पिक खेलों के दौरान जूडो, कुश्ती और बोकिया प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
वेबसाइट ‘रियो 2016 डॉट कॉम’ को दिए अपने बयान में लंदन 2012 ओलम्पिक खेलों की जूडो चैम्पियन सारा मेनेजेस ने कहा, “इस तरह की चीजों को तैयार देखना उत्प्रेरक होता है। यह एक इशारा है कि खेल करीब हैं।”
इस स्थल से लंदन पैरालम्पिक खेलों में बीसी2 बोसिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एक अन्य एथलीट मेसिएल सांतोस भी खाफी खुश हैं।
सांतोस ने कहा, “आप खुद से इस कोर्ट को, भीड़ को, अपने रिश्तेदारों को और ब्राजीलियाई प्रशंसकों को देखेंगे।”
ओलम्पिक खेलों के बाद कारियोका-2 एरीना खेल प्रशिक्षण की सुविधा देने वाला केंद्र बन जाएगा।
dharmpath.com dharmpath