मॉस्को, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने रूस की एक नौका ‘भूलवश’ जब्त कर ली थी। रूस के एक राजनयिक ने रविवार को यह बात कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उत्तर कोरिया के हंगयोंग प्रांत की राजधानी चोंग्जिन में रूसी महावाणिज्य दूत यूरी बोश्करेव ने कहा, “इसका स्पष्टीकरण यह है कि यह भूलवश हुआ था।”
उत्तर कोरिया के तटरक्षक बल के जहाज ने अतंर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में देर शुक्रवार एक रूसी नौका को उसमें सवार चालक दल के पांच सदस्यों सहित जब्त कर लिया था।
नौका एक अंतर्राष्ट्रीय नौका प्रतियोगिता के बाद दक्षिण कोरियाई बंदरगाह पुसान से रूस के व्लादिवोस्तोक के रास्ते में थी।
बोश्करेव ने कहा कि उत्तर कोरिया ने रविवार को रूस को सूचना दे दी थी कि नौका को (स्थानीय समयानुसार) सुबह 10 बजे देश से जाने की इजाजत दे दी गई है।
नौका के 24 घंटे में व्लादिवोस्तोक पहुंचने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath