तेलुगू सिनेमा नहीं छोड़ेंगे हर्षवर्धन राणे

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। ‘सनम तेरी कसम’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर चुके तेलुगू फिल्म स्टार हर्षवर्धन राणे ने बताया कि वह तेलुगू सिनेमा नहीं छोड़ रहे हैं।

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। ‘सनम तेरी कसम’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर चुके तेलुगू फिल्म स्टार हर्षवर्धन राणे ने बताया कि वह तेलुगू सिनेमा नहीं छोड़ रहे हैं।

‘थकिता थकिता’ और ‘अनामिका’ जैसी लोकप्रिय तेलुगू फिल्मों में अभिनय कर चुके हर्षवर्धन दूसरी तेलुगू फिल्म पर करार करने को तैयार हैं।

हर्षवर्धन ने उन सभी अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह तेलुगू सिनेमा को अलविदा कह रहे हैं और उन्होंने हैदराबाद में अपना घर बेच दिया है।

हर्षवर्धन ने कहा, “यह सही नहीं है। यहां तक कि बड़ी तेलुगू फिल्म पर करार करने की प्रक्रिया में हूं।”

घर बेचने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “क्या घर? मेरा घर न तो हैदराबाद में है और न ही मुंबई हैं। मैं घुमंतू हूं। मुझे सांसारिक संपत्ति में बंधना पसंद नहीं है, जब मैं हैदराबाद में शूट करता हूं तो मैं होटल में रहता हूं और मुंबई में होता हूं तो मैं अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके प्रेमी के साथ किराए में रहता हूं।”

हर्षवर्धन ने हिंदी फिल्म के लिए भी हामी भरी है। यह मणिरत्नम की फिल्म ‘अग्नि नत्चाथिरम’ की रीमेक है।

उन्होंने कहा, “मैंने कम से कम 39 से 40 हिंदी की स्क्रिप्ट पढ़ी है। मैं यह निश्चित करना चाहता था कि आगे मुझे क्या करना है। आज कोई भी कलाकार गलतियां नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493