बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी अनुष्का रमेश

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2016 की पंजाबी फिल्म ‘कनाड़ा दी फ्लाइट’ में सोना के किरदार के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री अनुष्का रमेश आगामी फिल्म ‘मंगल हो’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

अनुष्का ने बताया, “पंजाबी फिल्म ‘कनाड़ा दी फ्लाइट’ से शुरुआत के बाद, मुझसे इसके लिए संपर्क किया गया। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘मंगल हो’ विज्ञान कॉमेडी पर आधारित हैं और हमने 50 प्रतिशत तक शूटिंग कर ली है। मैं फिल्म में नायिका के किरदार में हूं, जिसका नाम खुशी आर्मस्ट्रां है। वह अत्यंत बुद्धिमान लड़की है।”

प्रीतिश चक्रबोर्ती द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय मिश्रा, अन्नू कपूर, व्रजेश हिरजी और मुकेश भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं।

निर्देशन के अलावा प्रीतिश भी फिल्म में अभिनय करेंगे।

किरदार कैसे मिला, इस बारे में अनुष्का ने कहा, “इस किरदार की ऑडिशन प्रक्रिया बहुत लंबी थी। शुरुआत में, मैं थोड़ा उलझन में थी, लेकिन जब मैंने कहानी सुनी तो इसके विषय ने मुझे आकर्षित किया। यह कहानी मंगल ग्रह पर पहली बार जाने वाले भारतीय पर आधारित है।”

इस फिल्म से पहले अनुष्का ‘इंतजार’ नामक म्यूजिक वीडियो में अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। यह गीत जसीम शर्मा ने गाय्पदा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493