मेड्रिड, 16 मई (आईएएनएस)। स्पोर्टिंग गिजोन ने खुद को स्पेनिश लीग से रेलीगेट होने से बचा लिया है लेकिन रायो वालेकानो और गेटाफे को सेकेंड डिवीजन लीग का रुख करना पड़ा है।
एफसी बार्सिलोना ने इस साल स्पेनिश लीग खिताब जीता। रियल मेड्रिड दूसरे और एटलेटिको मेड्रिड तीसरे स्थान पर रहा।
गेटाफे को रियल बेतिस के हाथों मिली 1-2 की हार के बाद रेलीगेट होना पड़ा। बेतिस के लिए जर्मन पेजेला और रुबेन कास्ट्रो ने दूसरे हाफ में गोल किए।
dharmpath.com dharmpath