मेक्सिको : तट पर 24 पायलट व्हेल ने दम तोड़े

मेक्सिको के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि 27 संरक्षित व्हेल शनिवार को सैन फेलिप के निकट लहरों के साथ तैरते हुए समुद्र तट पर पहुंच गई थीं।

मेक्सिको की संघीय पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, पीआरओफईपीए ने बताया कि इनमें 27 व्हेलों में दो वयस्क और एक व्हेल का बच्चा जीवित बच गया है।

इस बचाव अभियान में मछुआरे, स्थानीय निवासी, पीआरओफईपीए के सदस्य और मेक्सिको की सेना और नौसेना के कर्मी शामिल थे।

एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि ये सभी जीव रास्ता भटक कर तट पर पहुंच गए होंगे। इनके शरीर पर न कोई चोट का निशान है और न ही मछली पकड़ने के जाल में फंसने का संकेत मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493