टोक्यो, 17 मई (आईएएनएस)। जापान के कांटो क्षेत्र के इबराकी प्रांत में सोमवार को भूकंप के झटके दर्ज किए गए।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएएम) ने सोमवार शाम को बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9.23 बजे 36.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 139.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
जेएएम ने भूकंप की गहराई 40 किलोमीटर नीचे दर्ज की। इसके अलावा, अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन संभावित भूकंप बाद के झटकों (आफ्टरशॉक) को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
अभी तक भूकंप की वजह से किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath