चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस के अंतर्गत कुनमिंग बॉटनी इंस्टीट्यूट के ली रांग ने बताया कि यह पेडिकुलैरिस हूमिलिस दक्षिणपश्चिम चीन के पूर्वी हिमालय क्षेत्र के हेंगदुआन की पहाड़ी पर मिली है। इसे दुर्लभ इसलिए कहा गया है कि क्योंकि इस प्रजाति की खोज केवल एक बार साल 1913 में एडिनबर्ग रॉयल बॉटनिकल गार्डेन के जॉर्ज फॉरेस्ट ने की थी।
ली ने बताया कि ग्वालीगोंग पर्वतों की 3,200 मीटर की उंचाई पर अल्पाइन घास के मैदानों के तीन अलग-अलग इलाकों से करीब 300 वनस्पतियों की खोज हुई है।
ली ने कहा कि प्रजातियों की विलुप्तता की सबसे बड़ी वजह इनकी जनसंख्या की कमी और प्रजातियों के पर्यावास पर मानव अतिक्रमण है।
यह शोध जैवविविधता संरक्षण पर आधारित ‘ओरिक्स-द इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कंजर्वेशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
dharmpath.com dharmpath