मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ का हिस्सा तो हैं, लेकिन वह नकारात्मक भूमिका में नहीं हैं।
ईशा ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ नजर आएंगी। विद्युत 2013 में रिलीज हुई ‘कमांडो’ में भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
ईशा ने ट्विटर पर लिखा, “हां मैं ‘कमांडो 2’ में विद्युत के अपोजिट हूं। नकारात्मक किरदार नहीं है। मारधाड़?? हां, हां, क्यों नहीं?”
ईशा इससे पहले ‘जन्नत 2’, ‘राज 3डी’ और ‘हमशकल्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath