ऑस्ट्रेलिया की दवा कंपनी स्टारफार्मा होल्डिंग्स लिमिटेड ने कंडोम बनाने वाली कंपनी एंसेल के साथ करार किया है। ये कंडोम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जो दोहरी सुरक्षा प्रदान करेंगे और इनमें वीवाजेल उत्पाद लगे होंगे, जिसने हाल में प्रयोगशाला में अध्ययन के दौरान जीका विषाणु के खिलाफ पूर्ण संरक्षण दर्शाया है।
स्टारफार्मा के मुख्य कार्यकारी जैकी फेयरले ने एएसएक्स को सोमवार को दिए एक बयान में कहा, “यौन संक्रमण से जीका विषाणु के प्रसार को रोकने में स्टारफार्मा का वीवाजेल बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है।”
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ये कंडोम देने के अलावा, प्रत्येक ओलंपिक विलेज इमारत में डिस्पेंसिंग मशीनों की सहायता से 3.5 लाख पुरुष कंडोम तथा एक लाख महिला कंडोम मुहैया कराए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath