कोलंबो, 18 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में बुधवार तड़के हुए भूस्खलन के बाद से 16 लोग लापता बताए गए हैं। भूस्खलन स्थल राजधानी कोलंबी से करीब 72 किलोमीटर दूर बुलथकोहुपितिया के एक गांव में हुआ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की ओर से कहा गया कि बचाव व चिकित्सा टीमें फौरी राहत अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन विषम मौसम परिस्थितियों की वजह से अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही है।
डीएमसी की ओर से कहा गया कि भूस्खलन में घरों की छह कतारों को नुकसान पहुंचा है, कुछ मकान मलबे में पूरी तरह दब चुके हैं।
देशभर में शनिवार शाम शुरू हुई तेज बारिश व तेज हवाओं के चलते पहले भी भूस्खलन हो चुका है। बुधवार तड़के का भूस्खलन अब तक का तीसरा भूस्खलन है।
dharmpath.com dharmpath