‘काबिल’ के सेट पर घायल हुए रोनित, सर्जरी हुई

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय आगामी फिल्म ‘काबिल’ के मार-धाड़ वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गए, जिसके कारण उनकी सर्जरी हुई।

अब वह घर लौट आए हैं और स्वस्थ हो रहे हैं।

रोनित ने कहा कि सर्जरी ठीक से हुई और उनकी बांह से कांच के नौ टुकड़े निकाले गए हैं।

बॉलीवुड के 50 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की और लिखा, “सर्जरी अच्छे से हुई। मेरी बांह से कांच के नौ टुकड़े निकाले गए। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।”

अभिनेता ने शूट को पूरा करने के लिए सर्जरी में 24 घंटे की देरी की। ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता ने काम को लेकर रोनित के समर्पण की तारीफ की।

संजय ने मंगलवार को ट्वीट किया, “काम के प्रति समर्पण। रोनित की बांह एक दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थी और शूट को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी सर्जरी में 24 घंटे की देरी की।”

रोनित अब आराम कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “सर्जरी के बाद घर आया हूं। आराम कर रहा हूं। इसने मुझे अपनी खिड़की से गुलमोहर के फूलों को निहारने का समय दे दिया है। प्रकृति के पास सहज महसूस कर रहा हूं।”

राकेश रोशन द्वारा निर्मित फिल्म ‘काबिल’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493