डिफेंडर फेलिपे में पोटरे की रुचि

रियो डी जेनेरियो, 18 मई (आईएएनएस)। कोरिन्थियंस अपने सेंटर-बैक खिलाड़ी फेलिपे को बेचने के लिए पुर्तगाल के क्लब एफसी पोटरे के साथ चर्चा कर रहा है।

ब्राजील क्लब कोरिन्थियंस के फुटबाल निदेशक एदु गैस्पर ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गैस्पर ने कहा कि पुर्तगाल के क्लब ने 27 वर्षीय खिलाड़ी को यूरोपियन समर ट्रांस्फर विंडो के जरिए हासिल करने के लिए एक अनौपचारिक प्रस्ताव भेजा है।

पोर्टल ‘सांबाफुट’ के अनुसार, गैस्पर ने कहा, “हम खिलाड़ी के प्रतिनिधियों के साथ सीधे तौर पर चर्चा कर रहे हैं।”

गैस्पर ने कहा, “हमें लग रहा है कि जल्द ही कुछ आधिकारिक तौर पर होगा। आपको स्थानांतरण के लिए एक सही समय की जरूरत होती है, लेकिन हम जानते हैं कि प्रस्ताव आना चाहिए। देखते हैं कि चर्चा के दौरान क्या होता है।”

ब्राजील में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कोरिन्थियंस अपने खिलाड़ी फेलिपे के लिए 80 लाख यूरो (90 लाख डॉलर) का प्रस्ताव स्वीकार करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493