कान्स पहुंची सौम्या टंडन

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सौम्या टंडन ने 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर हैं’ की शूटिंग से ब्रेक लिया है।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “यात्रा पर जाने के लिए सौम्या ने पहले ही छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने अपने सभी दृश्यों की शूटिंग कर ली है और कल रात वह कान्स की ओर रवाना हुईं।”

सूत्र ने बताया, “अभिनय के अलावा, वह 108एमबी नामक वेंचर की उद्यमी हैं। वह खुद को हर प्रकार के सिनेमा का प्रशंसक मानती हैं, उनका मानना है कि कान्स दुनिया भर के फिल्म जगत से जुड़े लोगों का महोत्सव है।”

हालांकि, सौम्या फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर नहीं दिखाई देंगी।

कान्स में ऐश्वर्य राय बच्चन, सोनम कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने पहले ही भारत को गौरवान्वित किया है।

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले ‘भाभी जी घर हैं’ में आशिफ शेख, रोहिताश गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493