रोम, 18 मई (आईएएनएस)। इटली में आव्रजकों की विरोधी नॉदर्न लीग पार्टी के नेता माटियो साल्विनी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयस करेंगे कि इटली में कभी कोई मुस्लिम महापौर नहीं बन सके।
रेडियो 24 के ‘ला जनजारा’ समसामयिक मामले के कार्यकम में साल्विनी ने कहा, “वास्तव में मैं उम्मीद करता हूं कि इटली में कभी मुस्लिम महापौर नहीं होगा।”
उन्होंने कहा, “मैं सब कुछ करूंगा जिससे सुनिश्चित हो कि रोम, मिलान और अन्य शहरों में कभी कोई मुस्लिम महापौर नहीं हो।”
इटली में जमीनी स्तर पर चल रहे फाइव स्टार आन्दोलन के नेता बेप्पे ग्रिलो ने सप्ताह के अंत में लंदन के नए महापौर सादिक खान के बारे में मजाक कर विवाद को जन्म दिया था। इसके बाद साल्विनी ने यह टिप्पणी की। सादिक पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुस्लिम हैं।
dharmpath.com dharmpath