उत्तर प्रदेश में ‘सरबजीत’ कर मुक्त घोषित

मुम्बई, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एश्वर्य राय बच्चन अभिनीत ‘सरबजीत’ को कर मुक्त घोषित कर दिया। इसके निर्माता सरकार के इस कदम से काफी खुश हैं।

इस फिल्म के निर्माताओं के एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी महीने फिल्म के सदस्यों से मुलाकात की थी। उन्होंने निर्माताओं से कहा था कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि पहले दिन से ही हम सभी का मानना था कि ‘सरबजीत’ की कहानी को सबको सुनाए जाने की आवश्यकता है। यह हमारे मेहनत और प्यार का फल है। हम अखिलेश यादव के शुक्रगुजार हैं।

‘सरबजीत’ 20 मई को रिलीज होने वाली है। इसमें दलबीर कौर के संघर्ष को दिखाया गया है जो पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई सरबजीत सिह की रिहाई के लिए संघर्ष करती है। अभिनेता रणदीप हुड्डा सरबजीत की भूमिका में है। एश्वर्य राय बच्चन ने दलबीर कौर की भूमिका निभाई है।

यह फिल्म उमंग कुमार द्वारा निर्देशित की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493