मुम्बई, 18 मई (आईएएनएस)। प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने हाल में नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ के सिलसिले में शिमला की यात्रा की। उन्होंने कहा कि यहां राज्यपाल अचार्य देव व्रत से मिलकर सम्मानित महसूस किया।

61 वर्षीय अभिनेता को राज्यपाल ने नाश्ते पर आमंत्रित किया था। खेर ने राज्यपाल के साथ फोटो भी साझा की।
खेर ने बुधवार को ट्वीट कर नाश्ते पर आमंत्रित करने के लिए राज्यपाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे काफी सम्मानित महसूस हुआ।
खेर ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक और उनके परिवार से भी मुलाकात की।
खेर ने कहा कि नाटक प्रदर्शन का अनुभव काफी अच्छा रहा।
उन्होंने नाटक मंचन के दौरान प्यार और स्नेह के लिए, शिमला वासियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने अपने पिता पुष्कर नाथ जी की याद में पहले भी शिमला में नाटक मंचन किया था।
dharmpath.com dharmpath