बेलो होरिजोंटे (ब्राजील), 19 मई (आईएएनएस)। डिफेंडर माइकोन ने निर्णायक गोल की बदौलत ब्राजीलीयाई फुटबाल क्लब साओ पाउलो ने एटेलेटिको मिनेरो को हराकर कोपा लिर्बेटोडोरेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एटलेटिको ने पिछले सप्ताह पहले चरण में मिली 0-1 से मिली हार को इस मैच में दो गोल से बदल दिया।
मैच में पहला गोल एटलेटिको को जुआन काजारेस ने सातवें मिनट में किया। इसके कुछ ही देर बाद 12वें मिनट में कार्लोस कारवाल्हो ने एक और गोल कर एटलेटिको को 2-0 से आगे कर दिया।
लेकिन मेकोन ने 15वें मिनट में साउ पाउलो के लिए निर्णायक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इस गोल के साथ मेहमान टीम घर से बाहर किए गए गोल के नियम के आधार पर आगे हो गई। यह नियम तब लागू हुआ जब दोनों चरणों के मैच का नतीजा बराबरी का रहा।
पहले चरण में साओ पाउलो ने एटलेटिको को 1-0 से मात दी थी।
साओ पाउलो के मिडफील्डर हेनरिक गानसो ने कहा, “हम शायद अच्छी फुटबाल नहीं खेले लेकिन भाग्य के कारण हम यहां पर हैं।”
dharmpath.com dharmpath