मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन की आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ की प्रशंसा की।
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ पंजाब के सरबजीत सिंह की असल कहानी पर आधारित है, जिन्हें जासूसी और आतंकवादी ठहराया गया और पाकिस्तान की जेल में 23 साल बंद रखा गया और हत्या कर दी गई। फिल्म में उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रहीं ऐश्वर्य राय बच्चन उन्हें जेल से रिहा कराने की कोशिश करती हैं।
अमिताभ (73) ने इस फिल्म को आक्रोशपूर्ण और नाटकीय करार दिया।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘सरबजीत’ एक नाटकीय फिल्म है। उचित और बड़े आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शित। बधाई हो।”
वहीं फिल्म निर्देशन उमंग कुमार ने बिग बी के ट्वीट पर रिट्वीट कर कहा कि फिल्म के प्रीमियर में आने के लिए धन्यवाद।
उमंग कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “सर प्रीमियर में आने के बहुत-बहुत धन्यवाद।”
रणदीप हुड्डा ने फिल्म में सरबजीत सिंह भूमिका निभाई है।
फिल्म को सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिए से दिखाया गया है।
dharmpath.com dharmpath