कॉमेडी शो के लिए किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया : हरभजन

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस बात का खंडन किया है कि वह एक नए कॉमेडी शो में निर्णायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

हरभजन सिंह ने कहा कि उनसे किसी भी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है।

इस आशय की रिपोर्ट थी कि हरभजन ‘इंडियन मजाक लीग’ नामक आगामी शो के निर्णायक होंगे।

इस बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने आईएएनएस से कहा, “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मुझसे किसी भी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया।”

हरभजन मोबाइल खेल एप बीएएलएलआर के लांच के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

छोटे पर्दे पर इससे पहले उन्हें ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ और ‘झलक दिखलाजा जा’ जैसे रियलिटी शो में देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493