आईपीएल : गुजरात ने कानपुर में चुनी गेंदबाजी

कानपुर, 19 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 51वें मैच में गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों को प्लेऑफ में जाने के लिए इस मैच में जीत की दरकार है।

कोलकाता ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल आंद्रे रसेल की जगह जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, गुजरात ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। प्रवीण ताम्बे, शिविल कौशिक और अक्षदीप नाथ की जगह शादाब जकाती, एकलव्य द्विेदी और सुरेश रैना टीम में वापस आए हैं।

टीमें :

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान) ब्रेंडन मैक्लम , ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, एरॉन फिंच, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शादाब जकाती और एकलव्य द्विेदी।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्य कुमार यादव, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, जैसन होल्डर, पीयूष चावला, सुनील नरेन, अंकित राजपूत और मोर्ने मोर्केल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493