महिलाएं डीजे बनने के लिए पर्याप्त जानकार नहीं : सैम फेल्ट

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। हॉलैंड के डिस्क जॉकी (डीजे) सैम फेल्ट का कहना है कि महिलाएं संभवत: संगीत को लेकर जुनूनी हो सकती हैं, लेकिन उनमें डीजे बनने के लिए पर्याप्त जानकारी या ज्ञान नहीं होता है।

सैम को लगता है कि डीजे बनने के लिए ‘ज्ञानी या जानकर’ होना जरूरी है।

सैम ने आईएएनएस को बताया, “यदि आप डीजे बनना चाहते हैं, तो आपको जानकार, ज्ञानी या यूं कहें सामाजिक होना होगा, लेकिन ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। महिलाएं संगीत के प्रति जुनूनी हैं, लेकिन वे इसकी जानकार नहीं हैं। हम मर्द ज्यादा जानकार हैं। जानकारी या सामाजिकता से जुड़ी ज्यादातर नौकरियां मर्दो द्वारा की जाती हैं।”

उन्होंने कहा, “यदि आप डीजे बनना चाहते हैं, तो आपको सृजन या रचना करनी होगी। पर्सनल कंप्यूटर के आगे बैठकर अपने काम को समझने में घंटों लगाने होंगे। आप देखेंगे कि बहुत कम महिलाएं हैं जो प्रोग्रामर व वेब डिजाइनर हैं। महिलाएं ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकती हैं, लेकिन इसका ताल्लुक रुचि से है।”

सैम ने भारत में पिछले साल गोवा में ‘सनबर्न 2015’ के दौरान परफॉर्म किया था। वह ‘बीन अ वाइल’, ‘शो मी लव’ और ‘ड्राइव यू हॉम’ जैसे एकल गीतों के लिए जाने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493