बोको हराम के चंगुल से अन्य नाइजीरियाई छात्रा मुक्त

लागोस, 20 मई (आईएएनएस)। नाइजीरिया की सेना ने गुरुवार को पुष्टि की कि बोको हराम के आतंकवादियों द्वारा पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य से अप्रैल 2014 में अगवा की गई स्कूली छात्राओं में से एक और छात्रा को मुक्त करा लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के कर्नल प्रवक्ता उस्मान सानी कुकाशेका के बयान के हवाले से बताया कि गुरुवार शाम एक अन्य चिबोक छात्रा को मुक्त करा लिया गया।

सेना के प्रवक्ता ने इस संदर्भ में बाद में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का वादा भी किया।

नाइजीरियाई प्रशासन ने सबसे पहले चिबोक छात्रा अमीना अली-नकेकी को छुड़ाया था। अमीना उन लोगों के समूह में शामिल थी, जिसे नाइजीरियाई सेना ने रिहा कराया था।

गौरतलब है कि अप्रैल 2014 में चिबोक के माध्यमिक स्कूल से कुल 276 छात्राओं को बोको हराम के आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। इस घटना की जिम्मेदारी बोको हराम ने ली थी।

लगभग 57 छात्राएं बचकर भाग निकलने में कामयाब रही थीं लेकिन 200 से अधिक छात्राएं अभी भी लापता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493