कोलंबो, 20 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में मूसलाधार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में शुक्रवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक, श्रीलंका के मध्य केगाले जिले में मंगलवार और बुधवार को हुए भूस्खलनों में अब तक सर्वाधिक 34 लोगों की मौत हुई है।
बचाव दलों ने अरानायके से 16 शव बरामद किए, जबकि मलबे में 144 अभी भी दबे हुए हैं।
मंगलवार शाम हुए भूस्खलन में तीन गांव दब गए थे और यह श्रीलंका के इतिहास में अब तक का सबसे भीषण भूस्खलन है।
बचाव दलों ने बुलथकोहुपिटिया से 14 शव बरामद किए गए हैं और अभी भी मलबे के भीतर दबे 15 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यहां बुधवार सुबह भूस्खलन हुआ था, जिसमें छह कतारों के घर नष्ट हो गए थे।
सेना ने अरानायाके और बुलथकोहुपिटिया में अतिरिक्त सेनाएं भेजी हैं।
श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 45,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
डीएमसी ने गुरुवार को कहा कि केलानी नदी का जलस्तर भी बढ़ा है और नदी किनारे बसे लोगों को वहां से हटा लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath