अनिल ने ‘फैमिली गाय’ से अपना ‘फर्स्ट लुक’ शेयर किया

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने शुक्रवार को ट्विटर पर वयस्क एनीमेशन शो ‘फैमिली गाय’ का फर्स्ट लुक शेयर किया।

अनिल इस सीजन के फिनाले में गेस्ट स्टार के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने ट्विटर पर अपने कार्टून अवतार की तस्वीर साझा की।

फोटो में अनिल दाएं कान में बाली पहने और मूछों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा, “शो ‘फैमिली गाय’ के मेरे अवतार का फर्स्ट लुक।”

यही फोटो वयस्क एनीमेशन शो के आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी साझा की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, “रविवार को ‘फैमिली गाय’ के फिनाले में गेस्ट स्टार के रूप में अनिल कपूर आ रहे हैं। देखना ना भूलें।”

यह पहली बार नहीं है, जब ‘फैमिली गाय’ में कोई गेस्ट स्टार नजर आएगा। इससे पहले शो में ब्रैड पिट, मैथ्यू मैककॉनघे और लियाम नीसन जैसे कलाकार को भी देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493