उबेर कप : सेमीफाइनल में चीन से हारीं भारतीय महिलाएं

कुनशान (चीन), 20 मई (आईएएनएस)। भारत की महिला बैडमिंटन टीम यहां जारी उबेर कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई हैं। चीन ने शुक्रवार को भारत को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत को कांस्य से ही संतोष करना पड़ा है। साल 2014 में अपने मेजबानी में भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट के बीते संस्करण में भी कांस्य जीता था। उस समय उसे सेमीफाइनल में जापान से हार मिली थी।

इस साल ग्रुप स्तर पर भी भारत को जापान के हाथों हार मिली थी। जापानी टीम भी इस साल सेमीफाइनल में पहुंची है।

चीन 13 हार का चैम्पियन है। बीते संस्करण का खिताब चीनी महिलाओं ने ही जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493