शाहरुख, सलमान के फैन हैं ड्वेन ब्रावो

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और गायक ड्वेन ब्रावो ने खुद को बॉलीवुड का दिवाना बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ बेहद पसंद है।

डीजे ब्रावो के नाम से मशहूर ब्रावो ने ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग के दौरान, हिंदी सिनेमा के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया। वह अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो पर अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

सेट से एक सूत्र ने बताया, “डीजे ब्रावो ने शो पर बॉलीवुड के लिए अपना प्यार कबूल किया। हैरानी की बात यह है कि वह बॉलीवुड के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। ‘माई नेम इज खान’ उनकी बेहद पसंदीदा फिल्म है। वह शाहरुख खान और सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। जब हीरोइंस की बात आती है तो उन्हें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे सितारे पसंद हैं।”

इसके अलावा, डीजे ब्रावो ‘अखियों से गोली मारे’, ‘लुंगी डांस’, ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ और ‘ताकी ओ ताकी’ जैसे गीतों पर थिरकते नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493