थाईलैंड के प्रशंसक ने माधुरी को चौंकाया

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ में निर्णायक मंडल की सदस्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को थाईलैंड के एक प्रशंसक ने शूटिग स्थल पर पहुंच कर चौंका दिया।

माधुरी ने फैन को गले लगाया और उसके साथ एक फोटो भी खिंचवाई।

प्रशंसक ने एक बयान में बताया, “मैं माधुरी दीक्षित का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैं उनकी सभी फिल्में देख चुका हूं। जब मैं एक सप्ताह के लिए मुंबई में था और मुझे पता चला कि वह यहां गोरेगांव में शूटिंग कर रही हैं तो मैं उनसे मिलने का अवसर छोड़ नहीं सकता था। मुझे उनका डांस बहुत पसंद है, खासतौर पर उनका ‘एक दो तीन’ तो बेहद पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493