भारतीय पर्वतारोही का धौलागिरी से उतरते वक्त मौत (लीड-1)

काठमांडू, 20 मई (आईएएनएस)। अनुभवी भारतीय पर्वतारोही राजिब भट्टाचार्य की विश्व के सातवें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट धौलागिरी से नीचे उतरते वक्त मौत हो गई।

यह पर्वत 8,167 मीटर ऊंचा है। राजिब का गुरुवार दोपहर निधन हुआ था।

‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के मिगपा शेरपा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में जॉयपुरबिल के रहने वाले 43 वर्षीय राजिब ने हिमान्धता (बर्फ से टकराकर पराबैंगनी किरणों से आंखों को होने वाला अस्थायी नुकसान) की शिकायत की, जिसके बाद कैंप चतुर्थ में उनकी मौत हो गई।

शेरपा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अभी भी कैंप में रखा हुआ है। दुर्गम इलाके की वजह से इसे नीचे लाने में काफी दिक्कत होने वाली है।

उन्होंने ‘हिमालया टाइम्स’ को बताया, “उनके पार्थिव शरीर को काठमांडू लाए जाने के लिए प्रयास जारी हैं।”

राजिब ने 2011 में माउंट एवरेस्ट और 2013 में माउंट कंचनजंगा की चढ़ाई की थी।

माउंड धौलागिरी में सत्र का पहला शिखर आयोजन हुआ है। ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ का प्रबंधन एक शेरपा गाइड और चार विदेशियों की एक टीम ने संभाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493