भूमिका चावला ‘लव यू आलिया’ के लिए उत्साहित

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। ‘तेरे नाम’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री भूमिका चावला ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘लव यू आलिया’ जैसा कोई भी किरदार इससे पहले नहीं किया। यह फिल्म समाज के लिए अच्छा संदेश है।

भूमिका ने आईएएनएस को बताया, “जिस तरह से मेरा किरदार लिखा गया है उससे मैं खुश हूं। यह किरदार शक्तिशाली है, साथ ही इसमें कई परतें हैं। मैंने अपने करियर में अभी तक इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। मैं ‘लव यू आलिया’ को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएंगी। इसमें समाज के लिए अच्छा संदेश है।”

फिल्म में वह एक डांसर और एक मां की भूमिका निभा रही हैं, जिनका अक्सर अपने पति के साथ झगड़ा होता है। वह अपने पति को खुद से अलग मानती हैं।

इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म में रविचंद्रन, सनी लियोन, चंदन कुमार, संगीता चौहान और सायाजी शिंदे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव यू आलिया’ रेड चेरी फिल्म्स और मैजिक सिनेमा मोशन पिक्च र प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493