शादी करूंगा तो फेसबुक, ट्विटर पर बताऊंगा : सलमान

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों को अपनी शादी के बारे में फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से बताएंगे।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई जब गुरुवार रात सोहेल अपने पिता सलीम खान के साथ रेस्तरां से बाहर आ रहे थे, वहीं पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और सलमान की शादी के बारे में सवाल किए। जहां कथित तौर पर सोहेल एक पत्रकार पर भड़क गए और उसे भद्दी गालियां दीं।

वहीं इस साल आईएफए अर्वाड्स के दौरान सलमान ने सोहेल खान द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर कहा, “उन्होंने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। रात में 12 बजे आप मेरे पिता से पूछ रहे हैं कि मैं शादी कब करूंगा और मेरे 80 साल के पिता के पास माइक और कैमरा लगा दिया। यह क्या है?”

सोहेल ने बताया कि उन्हें गुस्सा तब आया जब मीडिया आक्रामक हो गया। रोशनी, माइक्रोफोन और सवालों के कारण उनके 80 साल के पिता का संतुलन खो बैठे।

यह पूछे जाने पर कि वह शादी कब कर रहे हैं? सलमान ने कहा, “मैं आपको क्यों बताऊं? मैं अपने प्रशंसकों को फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से बता दूंगा।”

अभिनेता हाल ही में प्रीति जिंटा की शादी के रिसेप्शन में यूलिया वांतूर के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए और इसके बाद से ही उनकी शादी की खबरों पर तेजी से अटकलें लगना शुरू हो गई।

वहीं जब उनके भाई अरबाज से पूछा गया तो उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493