कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की माओमिंग शहर समिति के प्रेस कार्यालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि माओमिंग की छोटी सी काउंटी शिन्यी में लोगों की मौत हुई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई बारिश में शिन्यी सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक हैं। यहां 10 घंटों में 465.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
बयान के मुताबिक, माओमिंग के 5,57,421 लोगों में से 5,42,000 शिन्यी से हैं। तूफान में घरों के नष्ट होने के बाद लगभग 55,000 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा।
बयान के मुताबिक, तूफान से 1 अरब युआन (15.27 करोड़ डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है। यह तूफान शनिवार दोपहर थम गया।
dharmpath.com dharmpath