कूका कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में पुष्टि की है कि मीडिया ग्रुप कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी एमईसीसीए इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने फैसले के बारे में कुका की कार्यकारिणी समिति को सूचित किया है।
बयान के मुताबिक, मीडिया ग्रुप ने कूका के सभी शेयर धारकों को कंपनी के बाकी बचे सभी शेयरों को खरीदने की पेशकश की है।
मीडिया ग्रुप का इरादा सभी शेयर धारकों को कूका के प्रत्येक शेयर के लिए 115 यूरो (लगभग 129 डॉलर) देने का है।
बयान के मुताबिक, मीडिया ग्रुप का इरादा कूका के विकास के लिए समर्थन करना है।
मीडिया ग्रुप के पास वर्तमान में कुका के 13.5 फीसदी शेयर हैं और इसका इरादा कंपनी के कम से कम 30 फीसदी शेयरों को खरीदने का है।
dharmpath.com dharmpath