इस्लामाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की मरगल्ला की पहाड़ियों के जंगलों में विगत पंद्रह दिनों में आग की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे भयानाक आग गत मंगलवार की रात में लगी थी और राजधनी विकास प्राधिकरण (सीडीए) के मुताबिक पहाड़ियां अब भी जल रही हैं।
सीडीए के पर्यावरण सदस्य सनाउल्ला अमान ने कहा कि मंगलवार को लगी आग बुझा दी गई थी, लेकिन शुक्रवार को फिर आग लग गई।
दैनिक अखबार डॉन की वेबसाइट के अनुसार अमान ने कहा, “पहाड़ियों में आग लगने के पीछे लोगों की लापरवाही मुख्य कारण है। लोग जलती माचिस की तिलियां, सिगरेट फेंकते हैं या आग की घटनाओं में स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं।”
शहर के प्रबंधकों ने गत शुक्रवार को 12,605 हेक्टेयर में फैले जंगल में लगातार आग लगने के मसले पर चर्चा की।
एक बयान के अनुसार सीडीए के अध्यक्ष मारूफ अफजल ने मगरल्ला की पहाड़ियों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पर्यावरण शाखा को 300 से अधिक अधिकरियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
यह कहा गया कि निगरानी को प्रभावी बनाने के मद्देनजर आग चौकियों की संख्या 15 से बढ़ा कर 30 कर दी गई है।
अमान ने कहा कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए अन्य विभाग भी मदद कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सेना के हेलीकॉप्टर भी उपयोग में लाए जाएंगे और रेंजर्स के कर्मी इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath