बार्सिलोना, नाइकी के बीच करार

बार्सिलोना, 21 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने खेल उत्पाद निर्माता कंपनी-नाइकी के साथ अपने प्रायोजन करार का विस्तार किया है, ताकि फुटबाल के इतिहास में क्लब सर्वाधिक भुगतान करने वाला बन जाए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सौदे से संबंधित सटीक विवरण अगली बार्सिलोना महासभा में पेश किया जाएगा। इस नए सौदे की लागत करीब 15.5 करोड़ यूरो (19.0 करोड़ डॉलर) के आस-पास लगाई जा रही है।

बार्सिलोना की यह लागत नाइकी से पिछले सत्र से अर्जित लागत के करीब तीन गुना है और इससे क्लब को अपनी ताकत के विस्तार में बढ़ावा मिलेगा।

बार्सिलोना की वेबसाइट से इस नए करार का वर्णन ‘वैश्विक फुटबाल में एक एतिहासिक घटना’ के रूप में किया है जबकि क्लब के अध्यक्ष जोसेप मारिया बाटरेमेयू ने इस समझौते पर अपना संतोष जाहिर किया है।

जोसेप ने कहा, “इस नए करार के साथ हम क्लब के लिए एक रणनीतिक गठबंधन का विस्तार कर रहे हैं और इसके साथ ही अपनी वैश्विक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।”

नाइक ब्रांड के अध्यक्ष ट्रेवोर एडवर्ड ने कहा, “बार्सिलोना फुटबाल के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से एक है, जो वैश्विक स्तर पर लाखों खेल प्रशंसकों को प्रेरित करता है और हम क्लब के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार कर काफी खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493