ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में ‘रोनू’ चक्रवात के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।
वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के मुताबिक, चटगांव, भोला और पटुआखली तटीय जिलों में तेज हवाओं के कारण 50 से अधिक लोग घायल हो गए, पेड़ उखड़ गए और सैंकड़ो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश के बाद तूफान कमजोर होने लगा है और शनिवार को यह चटगांव तट को पार कर जाएगा।
dharmpath.com dharmpath