एक संदेश में ली ने आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों तथा पीड़ितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई।
उल्लेखनीय है कि इजिप्ट एयर का विमान एमएस804 पेरिस से काहिरा जाते वक्त बुधवार को रात 2.45 बजे बीच रास्ते में रडार से गायब हो गया था। विमान में 66 लोग सवार थे, जिसमें 30 मिस्र तथा 15 फ्रांस के निवासी थे।
इजिप्ट की सशस्त्र सेना ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि उसे एलेक्जेंड्रिया से 280 किलोमीटर उत्तर समुद्र में लापता विमान का मलबा मिला है।
dharmpath.com dharmpath