अभिषेक डालमिया ने अनुराग ठाकुर को दी बधाई

कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने शनिवार को अनुराग ठाकुर को बधाई दी जिनका भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

ठाकुर को रविवार को होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) में औपचारिक तौर पर बोर्ड का अध्यक्ष चुना जाएगा। उन्होंने शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नाामंकन दाखिल किया।

डालमिया ने एक बयान में कहा, “अनुराग ठाकुर को आम सहमति से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर बधाई। युवा होने के साथ ही उनके पास पद के लिए जरूरी अनुभव भी है क्योंकि वह पिछले 16 साल से बीसीसीआई के साथ जुड़े हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि ठाकुर बोर्ड को सही दिशा में ले जाएंगे।

डालमिया ने कहा, “हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह बोर्ड को सही दिशा में ले जाएंगे और देश में क्रिकेट के हित में काम करेंगे। इसके अलावा वह काफी समय से खेल में सक्रिया भूमिका निभा रहे है जिसका उनको फायदा मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493