‘वीरो मोडा’ स्टोर लांच में शामिल हुईं कंगना

नोएडा, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ‘यूरोपियन-हाई स्ट्रीट फैशन ब्रैंड’ ‘वीरो मोडा’ के स्टोर लांच पर शनिवार को यहां मौजूद रहीं और उन्होंने अपने ‘वेनिस क्रूज’ के तीन संग्रहों में से दूसरे संग्रह का अनावरण किया।

‘वीरो मोडा’ का यह स्टोर ‘डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया’ के ग्राउंड फ्लोर पर ‘इंटरनेशनल बोलेवार्ड’ में है।

‘बेस्टसैलर इंडिया’ के प्रमुख विनीत गौतम ने कहा, “यह देश का सबसे बड़ा स्टोर है और हमारे लिए एक अन्य उपलब्धि।”

मॉल में जमा भीड़ ने पूरे जोश के साथ कंगना का स्वागत किया। अपने संग्रह के बारे में अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, “यह वेनिस शहर से प्रेरित है, जो अपने आप में अनूठे तौर पर सुंदर है। मुझे लगता है कि संगीत, युग और लोगों से ही नहीं, बल्कि ऐसे सुंदर शहरों से भी प्रेरणा लेना काफी अच्छी बात है।”

कंगना ने कहा कि वह इस ब्रांड के साथ जुड़ी रहना पसंद करेंगी। हालांकि, इस बीच जब किसी ने उनसे ऋतिक के साथ विवाद के बारे में प्रश्न किया, तो उन्होंने इस पर जवाब देने से साफ इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493