तिब्बत में भूकंप के 2 झटके

ल्हासा, 22 मई (आईएएनएस)। तिब्बत में रविवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई।

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स केंद्र के मुताबिक, तिब्बत के शिगाजे शहर की दिन्जे काउंटी में पहला भूंकप सुबह 9.48 बजे आया।

केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 28.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.6 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

दूसरा भूकंप तिंगरी काउंटी में सुबह 10.05 बजे आया। इसका केंद्र 28.41 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.59 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया।

भूकंप में किसी के हताहत होने या क्षति पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493