‘हाउसफुल’ की टीम के लिए विशेष स्क्रीनिंग होगी आयोजित

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया कि आगामी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन फ्रेंचाइजी के सदस्यों के लिए होगा।

साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “फिल्म देखने के लिए सभी उत्साहित हैं और उनमें से कई विशेष स्क्रीनिंग के लिए हमारे पास पहुंच चुके हैं। हम निश्चित रूप से ‘हाउसफुल 3’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगे।”

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की इससे पहले की फिल्मों में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।

साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित, ‘हाउसफुल 3’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, लिसा हेडन और जैकलिन फर्नाडीज प्रमुख भूमिका में हैं।

‘हाउसफुल 3’ तीन जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493