मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अजय देवगन आगामी फिल्म ‘शिवाय’ के पोस्टर में एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें वह बर्फीले पहाड़ों के बीच एक हाथ से रस्सी पकड़े और दूसरे हाथ में हथियार लिए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह लड़ाई के लिए तैयार हैं।
फिल्म का टीजर शनिवार को जारी हुआ, जिसके बाद अभिनेता ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जो उनकी आगामी फिल्म की कहानी का संकेत देता है।
अजय देवगन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “यह है ‘शिवाय’ का पोस्टर, आप लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं, कृपया मुझे बताएं।”
अजय द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म में सायशा सहगल भी प्रमुख भूमिका में हैं।
पोस्टर न केवल कल्पना प्रेरक है बल्कि इसमें मॉर्डन ट्वीस्ट भी दिखाया गया है। पोस्टर की पृष्ठभूमि में बर्फीले प्रभाव के बीच हेलीकॉप्टर भी देखा जा रहा है।
इसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म मारधाड़ वाले दृश्यों से भरपूर होगी।
बुल्गारिया के बाल्कन पहाड़ों के दर्शनीय स्थलों, हैदराबाद और उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग हुई है।
यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath