आईपीएल : हैदराबाद ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडिमय में खेले जा रहे लीग के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता को प्लेऑफ में जगह पाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

कोलकाता ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोर्ने मोर्केल के स्थान पर कोलिन मुनरो, आंद्रे रसेल के स्थान पर जेसन होल्डर और पीयूष चावला की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए इयोन मोर्गन के स्थान पर केन विलियम्सन को टीम में शामिल किया है।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, युवराज सिंह, नमन ओझा, दीपक हुड्डा, कर्ण शर्मा, केन विलियमसन, बरेंदर सरन, भुवनेश्वर कुमार और मुस्ताफिजुर रहमान।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष कृष्णानंद पांडे, यूसुफ पठान, सूर्य कुमार यादव, शाकिब अल हसन, कोलिन मुनरो, अंकित राजपूत, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, रॉबिन उथप्पा और जेसन होल्डर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493