अफगान खुफिया एजेंसी ने मंसूर के मारे जाने की पुष्टि की

अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) ने कहा कि मंसूर शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान के अहमद वाल कस्बे में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया।

इससे पहले पाकिस्तानी उर्दू चैनल ‘समा टीवी’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिकी ड्रोन हमले में एक टैक्सी चालक मुहम्मद आजम और एक अन्य यात्री की मौत हुई, मंसूर की नहीं।

‘अलजजीरा’ ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तालिबान ने हमले में मंसूर के मारे जाने से इनकार किया है। हालांकि तालिबान ने अपने पूर्व सरगना प्रमुख मुल्ला उमर की मौत के रहस्य को भी दो से अधिक वर्षो तक छिपा रखा था।

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने रविवार को बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में मंसूर मारार गया।

खामा प्रेस के मुताबकि, अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा मंसूर के मारे जाने के बयान के बाद अब्दुल्ला का यह बयान आया है।

इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर अमेरिकी ड्रोन हमले में मंसूर और एक अन्य तालिबानी सदस्य की मौत का दावा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493